वैक्सीन पर भ्रम फैलाने के लिए अखिलेश यादव को लिया आड़े हाथ लिया बघेल ने
एटा 07 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के सांसद उसपी सिंह बघेल ने कोरोना वैक्सीन के बारे में भ्रम और अफवाह फैलाने के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया ।
अपने लोक सभा क्षेत्र एटा के अवागढ़ कस्बे में उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोई गलत चीज नही है,वैक्सीन के बारे में अफवाह है और इसके पीछे विपक्ष के नेता हैं।उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान को इस सदी का सबसे घटिया बयान बताया जिसमे अखिलेश ने कहा था कि ये भाजपाई वैक्सीन है मैं नही लगवाऊंगा। उन्होंने पूछा कि फिर आखिर उन्होंने क्यों लगवा ली भाजपा की ?
उन्होंने अखिलेश यादव के बारे में कहा कि अंग्रेजी का विरोध करो,खुद पढ़ने जाओ ऑस्ट्रेलिया। वैक्सीन का विरोध करो-खुद वैक्सीन लगवाओ।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को ऐसा नही कहना चाहिए था क्योंकि जिन लोगों की अपने नेता में अगाध श्रद्धा होती है वो उनके अंध भक्त होते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव को हांथ जोड़कर निवेदन करना चाहूंगा कि वो एक बार अपने समर्थकों, प्रशंसको,अनुयायियों को अपील करें वो लोग वैक्सीन लगवाए।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें