कोरोना वारियर्स के आश्रितों को तीन दिन में भुगतान

 लखनऊ 7 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना वारियर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के आश्रितों को तीन दिन में सभी अनुमन्‍य भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक में अफसरों को हिदायत दी कि मृतक आश्रितों के अनुमन्‍य देय भुगतानों में लेट लतीफी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के दौरान लोगों की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। कोरोना काल के दौरान फ्रंट लाइन में काम करने वाले जितने भी कर्मचारी हैं। उनके अवशेषों का भुगतान तीन दिन में कर दिया जाए।


उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों के सभी अवशेषकों का भुगतान समय पर किया जाए। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर सभी विभाग करें। कोरोना संक्रमण के दौरान जिन फ्रंटलाइन वर्करों ने अपनी जान गंवाई है। उनके मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया तीन में शुरू कर दी जाए। इसके अलावा उन कर्मचारियों के जो भी अवशेष व मानदेय बकाया हो, उसका भुगतान तीन दिन के भीतर कर दिया जाए। सरकार फ्रंटलाइन वर्करों का हर तरह से ख्‍याल रख रही है। इससे पहले फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्‍सीनेशन कार्य भी सबसे पहले कराया गया है।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास