जिनेवा में पुतिन के साथ बाइडन की द्विपक्षीय बैठक में ब्लिंकन भी शामिल होंगे

 वाशिंगटन, 08 जून (स्पूतनिक) अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन 16 जून को जिनेवा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक में शामिल लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। श्री प्राइस ने सोमवार को कहा,“ विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडन जूनियर के साथ जून में कॉर्नवाल, ब्रिटेन ब्रसेल्स, बेल्जियम और जिनेवा, स्विट्जरलैंड की यात्रा पर जाएंगे। वह जिनेवा में श्री पुतिन और श्री बाइडन के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे।”
प्रवक्ता ने कहा 10 से 12 जून तक ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान श्री पुतिन और श्री बाइडन के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में श्री ब्लिंकन भी शिरकत करेंगे।
उप्रेती.श्रवण
स्पूतनिक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास