बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी तथा उनके तीन साथियों को देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देवरिया,12 जून(वार्ता) बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के साथ उनके तीन साथियों को उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर यहां रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया ।

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने आज यहां बताया कि रामू द्विवेदी तथा उनके तीन साथी यहां विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिये देवरिया पुलिस लगी हुई थी। शुक्रवार की रात देवरिया पुलिस ने पूर्व एमएलसी रामू को लखनऊ के बहुखंडी आवास के पास से गिरफ्तार किया। उनके तीन साथियों कुणाल मल्ल, बजरंगी तिवारी और मनीष मिश्र को भी देवरिया पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।
ये लोग विभिन्न मुकदमों में वांछित थे तथा पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। चारों आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया ।
रामू द्विवेदी तथा उनके साथियों पर आरोप है कि इन लोगों ने देवरिया निवासी तथा शराब कोरोबारी संजय केडिया पर जानलेवा हमला किया था तथा समाजसेवी निकुंज अग्रवाल के साथ मारपीट की थी। उत्तर प्रदेश के टॉप 33 माफियाओं की सूची में रामू द्विवेदी का नाम भी है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास