इटावा में गैंगस्टर सपा नेता की हूटर रैली मामले में प्रभारी समेत सात निलंबित

 इटावा,07 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता धर्मेंद्र यादव की हूटर रैली निकालने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए इटावा के पुलिस उपाधीक्षक को पदमुक्त कर करते हुए सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

श्री सिंह ने आज यहां इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि चार जून को इटावा जेल से रिहा हुये गैंगस्टर सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने पांच जून को इटावा जेल के बाहर से बड़ी संख्या में वाहनों के साथ हूटर रैली निकालने पर इटावा पुलिस ने अब तक एक थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबत करते हुए पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह को हटा दिया।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रशांत कुमार की रिपोर्ट के आधार पर की गई है । उन्होंने कहा कि सीओ इटावा राजीव प्रताप सिंह प्रमुख रूप से पुलिस का पर्यवेक्षण मे नाकाम रहने पर पद मुक्त कर दिया गया

जब कि एसएसपी ने गैंगस्टर सपा नेता धर्मेंद्र यादव की हूटर रैली के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश पांडे,स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह, बकेवर थाने की महेवा चौकी प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार ,कान्स्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल बृजपाल सिंह ट्रैफिक पुलिस को एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतल है कि इस पूरे प्रकरण को लेकर के रविवार को ही पुलिस ने 34 लागेों को गिरफ्तार किया जो कहीं न कहीं धर्मेंद्र यादव की हूटर रैली में शामिल थे । इसके अलावा 24 वाहन भी जब्त किए। पुलिस इस मामले में धर्मेन्द्र यादव समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

सं त्यागी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास