डा0 आलम सपा शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नामित
लखनऊ,19 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने डाॅ0 मोहम्मद आफताब आलम को समाजवादी शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नामित किया है।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय की अनुमति के बाद दरियाबाद ,प्रयागराज निवासी डाॅ0 मोहम्मद आफताब आलम को सपा शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नामित किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें