नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा 12 सितम्बर को होगी:प्रो0 शिवकुमार
जौनपुर,19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफ़सर डॉ0 शिवकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी ।
डॉ0 शिवकुमार ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने नीट -यूजी ( स्नातक स्तर) की परीक्षा 12 सितम्बर को पूरे देश मे कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए neet.nta.ac.in पर देखा जा सकता है ।उन्होंने कहा कि नीट-पीजी स्नातकोत्तर परीक्षा 11 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 18 अप्रैल को प्रस्तावित नीट-पीजी परीक्षा को कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें