अद्भुत होगा 2025 में प्रयागराज का महाकुंभ: नरेन्द्र गिरी

 प्रयागराज,09 जुलाई (वार्ता) तीर्थराज प्रयाग में वर्ष 2025 में आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला ‘महाकुंभ’ अद्भुत और अद्वतीय होगा।

साधु संतो की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी और महामंत्री स्वामी हरि गिरी महराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि वर्ष 2025 का महाकुंभ पहले से अद्भुत और अद्वतीय होगा। इसके लिए अभी समय है। सरकार महाकुंभ का हर कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएगी। दोनों पदाधिकारियों ने महाकुंभ, कावंड़ यात्रा और धर्मांतरण आदि विषयों पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर गुरूवार को मुलाकात की थी।

परिषद के महंत स्वामी नरेन्द्र गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद के साथ बैठक करने के लिए शीघ्र विचार करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि 1950 से पहले बने मंदिर और मठ के कब्जे वाली जमीनों को पुन: उनके (मठ- मंदिर) के नाम की जाए।

उन्होंने बताया कि मतांतरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सख्त कानून हैं और इसके लिए संत महात्मा की सक्रियता भी आवश्यक है। कांवड़ यात्रा के लिए कहा कि कोविड-19 की गाइड़ लाइन का पालन करते हुए यात्रा निकलेगी और कावंड़ियों को परेशानी न/न हो उसे सुनिश्चित किया जाएगा।

दिनेश त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास