राजघाट क्षेत्र में 250 रुपए के लिए दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या

पवन गुप्ता 

गोरखपुर। जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है राजघाट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में 250 के लिए दोस्त ने ही दोस्त की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राजघाट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में 17 जुलाई को निर्माणाधीन मकान में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले की छानबीन में जुटी हुई थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हावर्ड बंधे तिराहे के पास से दोपहर 1:30 पर गिरफ्तार किया गया है घटना का खुलासा राजघाट थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी सोनम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी संदीप चौहान पुत्र बीरबल चौहान निवासी बाबू लोग पुरवा थाना सिकरीगंज ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक ने आरोपी से 250 उधार लिया था जिसे वह वापस नहीं कर रहा था घटना के दिन ईट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई घटना में उसका साथी भूतनाथ भी शामिल था दोनों शराब थे नशे में थे। घटना के  खुलासे में क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह राजघाट थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज उप निरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा हेड कांस्टेबल तेज नारायण यादव कांस्टेबल इम्तियाज अहमद कांस्टेबल जयप्रकाश यादव कांस्टेबल अंगद कुमार महिला कांस्टेबल मनीषा आनंद भी शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास