एक जुलाई से लेकर तीन जुलाई तक होगी झमाझम बारिश;

पवन गुप्ता 

गोरखपुर गर्मी से बेचैन लोगों को सुबह भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। लोग सुबह से ही पसीने से तरबतर देखे जा रहे हैं। लोगों गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया कि गुरुवार से बारिश की संभावना बन रही है। उनके मुताबिक बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही हैं। यह परिस्थितियां एक जुलाई से लेकर तीन जुलाई तक झमाझम बारिश की वजह बनेंगी।

तैयार हो रहीं एक जुलाई से झमाझम बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि जम्मू के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक निम्न वायुदाब क्षेत्र भी तैयार हो रहा है। तिब्बत की ओर बढ़ने के क्रम में जब पश्चिमी विक्षोभ और निम्न वायुदाब क्षेत्र का मिलन होगा तो गोरखपुर सहित नेपाल के तलहटी में बसे क्षेत्र में मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

मौमस विशेषज्ञ के अनुसार बादलों की गरज और बिजली की चमक के बीच बारिश का यह सिलसिला एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। उसके बाद तीन से चार जुलाई तक रुक-रुक कर चलता रहेगा।

गर्मी से बेचैन लोगों को सुबह भी नहीं मिल रही राहत

उमस भरी गर्मी की वजह मौसम विशेषज्ञ धूप व नमी के मेल के चलते हीट इंडेक्स का बढ़ना बता रहे हैं। वातावरण में व्याप्त नमी का साथ जब बादलों की ओट में छिपी धूप को मिल रहा है तो हीट इंडेक्स बढ़ जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को रिकार्ड तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस की अधिक की गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि लोगों ने 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का अहसास हुआ। हीट इंडेक्स ने न्यूनतम तापमान को भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया है, जिसके चलते रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास