सेना भर्ती कार्यालय ने सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पर भेजा

 लखनऊ 05 जुलाई (वार्ता) देश के आम लोगों की तरह कोविड.19 की दूसरी लहर ने सैन्य गतिविधियों को प्रभावित किया है लेकिन इस बीच लखनऊ स्थित सैन्य मुख्यालय भर्ती क्षेत्र में यूपी और उत्तराखंड के सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों में लंबित प्रेषण को पूरा करने के लिए भेजा है।

मध्य कमान के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में भर्ती कार्यालय लखनऊ से देश भर के विभिन्न रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्रों में 46 से 52 सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए 103 उम्मीदवारों को भेजा गया है। भर्ती रैली फरवरी 2020 में फतेहपुर में सोल्जर जनरल ड्यूटी,सोल्जर टेक्निकल,सोल्जर क्लर्क,सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट और सोल्जर ट्रेड्समैन के लिए आयोजित की गई थी।
पिछले 72 घंटों के लिए कोविड.19 निगेटिव रिपोर्ट के साथ 25 या उससे कम के बैच में उम्मीदवारों को बुलाकर कोविड.19प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। मास्क,सैनिटाइजर का प्रयोग और शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास