रायबरेली कोतवाल के रिश्वत के वायरल आडियो की जांच

 रायबरेली 05 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लालगंज के कोतवाल की रिश्वत के वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है तथा पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए है।

लालगंज के कोतवाल अरुण सिंह के खिलाफ आरोप लगाता ऑडियो वायरल हो रहा है जिसके अनुसार उन्होंने एक सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। ऑडियो में एक व्यक्ति 10 हज़ार रुपये दिए जाने के बारे में कहता सुनाई दे रहा है जबकि दूसरी ओर से कोतवाल कह रहे है कि दस हजार रुपये कम है कम से कम पचास हजार रुपये होने चाहिए। इस ऑडियो के वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि वायरल ऑडियो की उन्हें जानकारी है । इसमें थाना प्रभारी पर जो भी आरोप लगाए गए है इसकी जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है जो भी जांच में सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास