ओरिएंट ने लॉन्च की नई शेफ स्पेशल रेंज
नयी दिल्ली 14 जुलाई, (वार्ता) ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने किचन अप्लांयेसज की अपनी नई शेफस्पेशल रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है।
कंपनी नेआज यहां जारी बयान में कहा कि इसकी शुरुआत शेफस्पेशल 1200 वॉट मिक्सर ग्राइंडर और शेफस्पेशल 400 वॉट न्यूट्रि ब्लेंडर से होती है। इस रेंज को परफॉर्मेंस, सुविधा और स्टाइल के तीन परिभाषित पहलुओं पर केंद्रित करके डिजाइन किया गया है।कंपनी के होम अप्लायंसेज के कारोबार प्रमुख सलिल कपूर ने कहा, “हम किचन अप्लायंसेज के बिजनेस में काफी संभावनाएं देख रहे हैं। इसलिए हम ग्राहकों के नजरिये से आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स वाले नए-नए प्रॉडक्ट्स लगातार लॉन्च कर रहे हैं। आजकल की व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए उपभोक्ता सहूलियत की तलाश में रहते हैं। उन्हें अब उच्च गुणवन्ता वाले प्रॉडक्ट्स की तलाश है, जिससे उनके समय की बचत हो सके और वह मल्टी टास्क कर सकें। इसके साथ की आजकल उपभोक्ताओं की स्वस्थ लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने वाले प्रॉडक्ट्स में दिलचस्पी साफ दिखाई देती है। उपभोक्ताओं के इसी नए नजरिए को देखते हुए हमने विशिष्ट डिज़ाइन और उपभोक्ता केंद्रित फीचर्स से युक्त अपनी नई शेफ स्पेशल रेंज लॉन्च की है। उदाहरण के लिए हमारा नया 1200 वॉट वाला शेफ स्पेशल मिक्सर-ग्राइंडर बेहतरीन मिक्सिंग, ग्राइंडिंग और तेज प्रोसेसिंग की उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करते हैं। इसके साथ ही इसमें सुरक्षा की दृष्टि से कई फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहकों ने जिस तेजी से ओरिएंट किचन अप्लायंसेज को स्वीकार किया है, वह स्पष्ट रूप से क्वॉलिटी और इनोवेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।“इन दोनों उत्पादों के अलावा, कंपनी शेफस्पेशल सैंडविच मेकर और 1200 वॉट का फ्रेबिफील स्टीम आयरन भी पेश कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें