आईसीईएमए का राजधानी में नया ऑफिस
नई दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) इंडियन कंस्ट्रक्शन एक्युपमैंट मैनुफैक्चर्स एसोसियेशन (आईसीईएमए) के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा है राजधानी में संगठन के नए भवन में काम शुरू होना इंडस्ट्री विजन प्लान 2030ः बिल्डिंग द नेशन को प्राप्त करने की दिशा में एक अभिन्न कदम साबित होगा और नया ऑफिस ऐसासिएशन की विस्तार योजना को आगे बढ़ायेगा।
आईसीईएमए और इंडियन कंस्ट्रक्शन एक्युपमैंट (सीई) उद्योग के सदस्य देश में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा बनाने के महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारत को 5 लाख डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सफर में आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इस दिशा में, आईसीईएमए ने दिसंबर 2020 में इंडस्ट्री विजन प्लान 2030 लांच किया था ताकि 8 बिंदु एक्शन ओरिएंटेड एजेंडा से भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता सीई बाजार तथा सीई को आत्मनिर्भरता को साकार करने वाला एक विनिर्माण और निर्यात केंद्र बन सके।श्री सिंह ने कहा कि आईसीईएमए, भारत में निर्माण उपकरण उद्योग की एपेक्स एसोसियेशन है, जो सीई इंडस्ट्री विजन प्लान 2030 को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसे बीसीजी के परामर्श से तैयार किया गया है।
हाल ही में हुए नए ऑफिस का उद्घाटन उद्योग के लिए गर्व का क्षण था जिससे ऐसोसिएशन के सदस्यें के बीच विश्वास और उम्मीद का संचार हुआ है। सेंट्रल दिल्ली में स्थित, आईसीईएमए का नया ऑफिस एसोसियेशन को नियमित बैठकें आयोजित करने और सरकार सहित प्रमुख हितधारकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने मे सक्षम बनाएगा।
शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें