एयरटेल ने अपने पोस्‍टपेड प्लान किए अपग्रेड

 


नयी दिल्‍ली, 22 जुलाई, (वार्ता) भारत के प्रमुख संचार समाधान प्रदाता भारती एयरटेल ने आज कॉर्पोरेट और रिटेल ग्राहकों के लिये नये पोस्‍टपेड प्लानों की घोषणा की।

महामारी के बाद की दुनिया में, हाई-स्‍पीड डेटा की अधिकता ग्राहकों की महत्‍वपूर्ण जरूरत बनती जा रही है क्‍योंकि घर से काम करना और ऑनलाइन एज्‍युकेशन अब ‘न्‍यू नॉर्मल’ हैं। इस संदर्भ में, एयरटेल ने 5जी के लिये तैयार नेटवर्क और उन्‍नत डिजिटल-फर्स्‍ट कस्‍टमर केयर के सहयोग से उद्योग में अग्रणी डेटा बेनेफिट की पेशकश के लिये अपने पोस्‍टपेड प्लान को और भी आसान बना दिया है। यह प्लान विशेष फायदों की श्रृंखला के साथ आते हैं।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और सीईओ अजय चितकारा ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से, एयरटेल ने 5जी के लिये तैयार और सुरक्षित नेटवर्क बनाने के लिये स्‍पेक्‍ट्रम, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और नई टेक्‍नोलॉजीस में भारी निवेश किया है। ऐसा नेटवर्क, जो हमारे ग्राहकों के डिजिटल बदलाव के सफर में सहयोग दे सकता है। हमारे नये पोस्‍टपेड प्‍लांस महामारी के बाद की दुनिया में हमारे ग्राहकों की प्रोडक्टिविटी से सम्‍बंधित जरूरतों को पूरा करने के लिये उद्योग में प्रमुख फायदों के साथ कनेक्टिविटी के एक संपूर्ण समाधान की पेशकश करते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास