विकास खंड जंगल कौड़िया के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने किया शपथ ग्रहण-
पवन गुप्ता
गोरखपुर/ विकास खंड जंगल कौड़िया में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव को ग्रामिण अभियंत्रण के अधिशासी अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक प्रमुख पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई, उसके बाद ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने ब्लॉक के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उतर प्रदेश सरकार के मत्स्य राज्यमंत्री रमा कान्त निषाद,रूदल सिंह, समाजसेवी महेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय सिंह,मकसुदन मिश्रा, मुकुट मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेश यादव, प्रधान बेलघाट नंदेश्वर सिंह, उमेश यादव, राजेश दुबे, व जंगल कौड़िया ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें