दो दिनों के अन्दर सभी मोहल्लों से पानी निकलने की व्यवस्था की जाये:मण्डलायुक्त

पवन गुप्ता 

गोरखपुर 22 जुलाई 21। मण्डलायुक्त रवि कुमार एन जी ने आयुक्त सभागार मे गोरखपुर महानगर के असुरन से मेडिकल कालेज मार्ग के विभिन्न मोहल्लों मे जल जमाव के स्थिति को गभीरत्ता से लेते हुये लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिया कि दो दिनों के अन्दर सभी मोहल्लों से पानी निकलने की व्यवस्था की जाये और कहीं भी जल जमाव की स्थिति न आने पाये यदि कहीं भी जल जमाव हुआ तो सम्बधित अधिकारी कड़ी कार्यवाही के लिये तैयार रहे।

उन्होने निर्देश दिया कि कहीं भी जल जमाव न होंने पाये इसके लिये विगत वर्षों मे हुये अधिकतम वर्षा को मानक बनाते हुये नालियांे को बनाया जाये। उन्हांेने पार्षद बृजेश सिंह छोटू, राजेश तिवारी एवं अलोक सिंह बिशेन के द्वारा अपने अपने वार्डों मंे जल जमाव की स्थिति बारे मे अपनी बातों को मण्डलायुक्त के समक्ष रखा। मण्डलायुक्त ने मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियन्ता नगर निगम और जल निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि तत्काल सभी अधिकारी मौके पर जाकर पार्षदांे के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जल जमाव की समस्या के निस्तारण के लिये कार्यवाही करंे और यदि किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो उन्हंे अवगत कराये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन उनके द्वारा जल जमाव के समस्या के निराकरण की समीक्षा भी की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास