जियो देगा डाटा लोन

 

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) रिलायंस जियो के प्रीपेड यूजर्स डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी से डाटा-लोन ले सकते हैं।

देश में पहली बार किसी दूरसंचार कंपनी ने डाटा-लोन की सुविधा शुरू की है। डाटा-लोन 1जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रुपए प्रति पैक यानी 11 रुपए प्रति जीबी की कीमत पर यूजर्स को मिलेंगे। प्रत्येक यूजर्स कुल 5 पैक यानी 5जीबी तक डाटा-लोन ले सकता है। दूरसंचार सेक्टर के लिए यह एक क्रांतिकारी इनोवेटिव आइडिया है।

“रिचार्ज नाऊ एंड पे लेटर” की तर्ज पर पहले ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से डाटा लोन ले सकेगा और बाद में उसे चुकाना होगा। डाटा-लोन लेने के लिए जरूरी शर्त यह है कि ग्राहक के पास कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए। डाटा-लोन पैक की वैलिडिटि तब तक रहेगी जब तक यूजर्स का मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। यानी अगर ग्राहक 5पैक डाटा-लोन लेता है तो उसकी वैलिडिटि तब तक रहेगी जबतक ग्राहक का बेस प्लान एक्टिव रहेगा।

कंपनी का मानना है कि बहुत से प्रीपेड कनेक्शन यूज करने वाले ग्राहक डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद विभिन्न कारणों से तुरंत डाटा टॉप-अप नही करा पाते, इस वजह से वे उस खास दिन हाई स्पीड डाटा से महरूम रह जाते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब जियो ने 1जीबी पैक में डाटा-लोन देना शुरू किया है।

अरुण प्रियंका

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास