बकरीद पर करना होगा कोविड गाइडलाइन का पालन

 लखनऊ 19 जुलाई (वार्ता) कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को गाइड लाइन जारी की जिसके अनुसार कोविड-19 के मद्देनजर धार्मिक आयोजन में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एक समय में एकत्रित नहीं हा सकेंगे जबकि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध होगा।

बकरीद का त्‍योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए है कि वह सुनिश्चित करें कि बकरीद पर गोवंश व ऊंट की कुर्बानी न हो। प्रशासन यह भी देखें कि जानवरों की कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर न हो। कुर्बानी चिन्हित स्‍थलों व निजी परिसरों में की जाए। कुर्बानी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शहर के उलमा ने भी लोगों से अपील की है कि ईद की नमाज में 50 से अधिक लोग न एकत्र हो। इमाम ऐशबाग ईदगाह मौलाना खालि‍द रशीद फरंगी महली ने लोगों से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की भी अपील की है। मौलाना ने कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर न डालने को कहा है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से घरों में नमाज अदा करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास