उप्र पावर कारपोरेशन कर रहा है राज्य में रिकार्ड विद्युत आपूर्ति: देवराज

 लखनऊ, 08 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की जनता को निर्धारित समय सारणी के अनुरूप विद्युत आपूर्ति कराने के लिए पावर कारपोरेशन ने सात जुलाई को 512 मिलियन यूनिट रिकार्ड विद्युत आपूर्ति की।

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2020 माह अप्रैल, मई, एवं जून में पावर कारपोरेशन ने जहां 330 मिलियन यूनिट औसत प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की थी, वहीं इस साल अप्रैल, मई, जून एवं जुलाई में 359 मिलियन यूनिट की औसत प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह जून 2020 में 393 मिलियन यूनिट की प्रतिदिन औसत विद्युत आपूर्ति हुयी थी जबकि इस वर्ष जून में 399 मिलियन यूनिट की औसत विद्युत आपूर्ति हुयी। इस तरह जुलाई 2020 में प्रतिदिन 417 मिलियन यूनिट की प्रतिदिन औसत विद्युत आपूर्ति हुयी थी, जबकि इस साल जुलाई में अब तक 482 मिलियन यूनिट की औसत प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
श्री देवराज ने बताया है कि वर्ष 2020 में जहॉ अधिकतम आपूर्ति 23867 मेगावाट लगभग हुयी थी वहीं 2021 में अब तक अधिकतम आपूर्ति लगभग 24574 मेगावाग की गयी है। प्रदेश में अभी तक हुयी कम बारिश एवं अत्याधिक उमस भरी गर्मी के कारण विद्युत की मांग में बढ़ोत्तरी हुयी है। इस समय यह मांग लगभग 25000 मेगावाट तक पहुॅच रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य की जनता को रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।
त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास