पीलीभीत के तीन कद्दावर नेता सपा में शामिल

 पीलीभीत 18 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य सुधीर तिवारी एवं पूरनपुर से पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं यूनाइटेड अकाली दल (उप्र एवं उत्तराखण्ड) के अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह कहलो तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

दोनों नेताओं के शामिल होने बाद पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा व सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह कहा कि सभी ये समझ चुके है कि आने वाले समय में भाजपा का विकल्प सपा ही है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव द्वि-दलीय होने की प्रबल संभावना है जिसके तहत भाजपा को हराने में सिर्फ सपा ही जनता का एकमात्र विकल्प है। अन्य दलों से अभी और नेता भी उनके सम्पर्क में हैं जिन्हें समय समय पर सपा में शमिल कराया जायेगा। जग्गा ने कहा कि सुधीर तिवारी, हरजिन्दर सिंह कहलो एवं अखलाक अंसारी के सपा में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसका लाभ आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।
उन्होंने कहा की सही मायने में मजबूत प्रतिपक्ष कांग्रेस बसपा या अन्य ना होकर सिर्फ समाजवादी पार्टी है। लोग इसी के बैनर तले आना चाहते हैं। इसी मंच के माध्यम से आमजन से लेकर किसानों का अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। एक बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ी जा सकती है।
सुधीर तिवारी ने कहा कि आने वाला समय अब समाजवादी पार्टी का ही है। जनता को कांग्रेस में कोई भी विश्वास नहीं रह गया है। ना तो कार्यकर्ताओं का कोई वजूद है और ना ही संगठन का। इसलिए अब नई इबारत लिखने के लिए हमने समाजवादी पार्टी को ही विकल्प के रूप में चुन लिया है।
कहलो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी का ही बैनर सबसे उचित है। इसी मंच से महंगाई,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी आदि की लड़ाई लड़ी जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास