देवी-देवताओं पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले डिप्टी सीएमओ पर कार्रवाई की मांग
इटावा,14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव की ओर से देवी देवताओ को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट को लेकर हिंदु वादी संगठनो का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है । संगठनों के गुस्से की पीछे अहम कारण यह है कि अभी तक आरोपी डिप्टी सीएमओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
इसी को लेकर हिंदु सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आज इटावा कचहरी पर बडी तादात मे समर्थको को लेकर प्रदर्शन कर आरोपी डिप्टी सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग काे लेकर अधिकारियो को ज्ञापन सौंपा।प्रदीप शर्मा ने कहा कि आस्था बहुत बड़ी चीज है और अगर कोई हमारी आस्था से खिलवाड़ करता है या कोई देवी देवताओ को लेकर मजाक करता है तो उसका अंजाम ठीक नहीं होगा। भारत में देवी-देवताओं को बहुत सम्मान की दृष्टी से देखा जाता है और लोग उनके सामने शीश झुकाते हैं ,लेकिन जब कोई उसका मजाक बनाता है तो लोगों में गुस्सा व रोष आना स्वभावित है।
गौरतलब है कि इटावा में स्वास्थ्य विभाग के तैनात डिप्टी सीएमओ श्री निवास यादव के पर आरोप है कि उन्होंने एक व्हाट्सप्प ग्रुप में हिन्दू देवी देवताओं व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका स्क्रीनशाट शोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के साथ भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत आलाधिकारियों से कर आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए कहा गया था।
आरोपी पर कोई कार्रवाई न होने को लेकर नाराज हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के आह्वान पर कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें