शरद त्रिपाठी के निधन पर भाजपा के सारे कार्यक्रम रद्द

 देवरिया,01 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के आक्समिक निधन से शोकाकुल पार्टी ने कल शुक्रवार को प्रदेश में अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र त्रिपाठी ने गुरूवार शाम बताया कि श्री त्रिपाठी के आक्समिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव गोरखपुर जिले के झुड़िया तिवारी लाया गया। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोगों की आंखे नम हो गई। श्री त्रिपाठी के निधन से शोकाकुल पार्टी ने कल होने वाले सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास