डेल्टा वैरिएंट के मद्देनजर तुर्की में पर्यटकों पर लग सकती है रोक
अंकारा 19 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की में कोरेना के डेल्टा वैरिएंट के प्रसार के कारण यहां आने वाले पर्यटकों पर रोक लगायी जा सकती है।
तुर्की के पर्यटन मंत्री मेहमेत नूरी एर्सोय ने सोमवार को यह जानकारी दी । उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि फिलहाल ऐसी कोई तात्कालिक योजना नहीं है।डेल्टा वैरिएंट के मद्देनजर सीमाओं को बंद किये जाने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश में इसकी स्थिति और प्रसार पर निर्भर करेगा। फिलहाल अभी स्थिति ठीक है।
राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में वृद्धि को खतरा बताते हुए नागरिकों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ वैक्सीन के डोज लेने का भी आग्रह किया था। उन्होंने उम्मीद जतायी कि तुर्की अपनी स्वयं की कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने के बाद विदेशी आपूर्ति पर अपनी निर्भरता को कम करने में सक्षम होगा।
तुर्की में कोविड टीकाकरण अभियान जनवरी में शुरू हुआ था और यहां सिनोवैक , फाइजर और स्पूतनिक वी के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है।
टंडन
वार्ता/स्पूतनिक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें