बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनायेगी भाजपा : अंजू चौधरी

 मथुरा, 24 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी ने दावा किया कि अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर बहुमत की सरकार बनायेगी।

चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष कितना ही एकजुट होने का ढिंढोरा पीटता रहे और झूठे प्रोपेगेंडा करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश करता रहें लेकिन वह सफल नहीं होगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का चुनाव में शानदार प्रदर्शन होगा। इसका प्रमुख कारण उनके नेतृत्व में प्रदेश का चतुर्दिक विकास तथा महिला सशक्तीकरण के लिए योगी सरकार द्वारा कार्य करना बताया।
उन्होंने कहा कि योगी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्यक्रम चलाए हैं वह अद्वितीय है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को देर शाम कहा कि महिलाओं के लिए सरकार हरसंभव ऐसे प्रयास कर रही है कि उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े । उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाए चलायी हैं उनसे न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास जगा है बल्कि वे योगी सरकार से बहुत अधिक प्रभावित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास