स्टीलबर्ड इंटरनेशनल ने ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स की नई रेंज की लॉन्च
नई दिल्ली 06 जुलाई (वार्ता) ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माता स्टीलबर्ड इंटरनेशनल ने दोपहिया वाहनों के लिए इंजन ऑयल और लुब्रिकेंट्स की नई रेंज लॉन्च की है।
कंपनी ने आज कहा कि लुब्रिकेंट्स की श्रेणी में इंजन ऑयल, ग्रीस और फोर्क ऑयल शामिल हैं। स्टीलबर्ड इंजन ऑयल को कई प्रकार के दोपहिया वाहनों के लिए उपयुक्त कई प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।विश्व स्तर पर स्वीकृत मानकों के अनुपालन के साथ, स्टीलबर्ड इंजन ऑयल हर सवारी को सुखद और परेशानी मुक्त बनाने के लिए तेल और एडिटिव्स के सही मिश्रण के साथ भारतीय परिस्थितियों के लिए अनुकूल हैं।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक मानव कपूर ने लॉन्च के दौरान कहा, “हम भारतीय बाजार में जबरदस्त संभावनाएं देखते हैं और हमने लुब्रिकेंट्स सेगमेंट में प्रवेश करने का फैसला किया है। हमारे उत्पादों को एक मजबूत आर एंड डी बैकअप के साथ पूरी तरह से परीक्षण किया जाता है। निर्माण प्रक्रिया के दौरान सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया गया है और हमें विश्वास है कि इंजन ऑयल की यह नई रेंज ग्राहकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।"
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें