मेडिकल स्टोर पर छापेमारी,एक गिरफ्तार

पवन गुप्ता


 कुशीनगर : नगर के कसया-पडरौना मार्ग के बगल स्थित मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार की शाम औषधि एवं प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की। लाइसेंस न मिलने पर तकरीबन चार लाख रुपये की दवा जब्त कर ली। दो दवा संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी गई। मेडिकल स्टोर के एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल स्टोर संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उच्च स्तर पर मेडिकल स्टोर के अवैध संचालन से संबंधित शिकायत की गई थी। इसी आधार पर सहायक आयुक्त औषधि एजाज अहमद गोरखपुर के निर्देश पर औषधि निरीक्षक जय सिंह व कुशीनगर के औषधि निरीक्षक शिवकुमार नायक की संयुक्त टीम ने नगर के मैक्स मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। लाइसेंस मांगने पर स्टोर पर मौजूद सोनू कुमार सिंह उपलब्ध नहीं करा सके। टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया साथ ही स्टोर में मौजूद सारी दवा कब्जे में लेकर थाने लाई और कार्रवाई पूरी की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास