एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी जी को बधाई- दिनेश मोदी

विश्वदेव सर्राफ

गोरखपुर,ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन(एमरा) के जोनल वाइस प्रेसिडेंट एवं महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार मोदी की अध्यक्षता में मोबाइल व्यापारियों की ऑनलाइन मीटिंग हुई जिसमें रिटेल का कारोबार कर रहे मोबाइल व्यापारियों को भी एमएसएमई की श्रेणी में रखने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी, इस विषय में एमरा द्वारा ऑल इंडिया स्केल पर मंत्री जी को ट्वीट भी किया गया था, जिससे की मोबाईल व्यापारियों को भी सरकार द्वारा जारी विशेष आर्थिक पैकेज का लाभ मिल सके, हम लोगों की मांग को माननीय मंत्री जी ने पूरा करके हमें एमएसएमई मे शामिल करने की घोषणा की है जिससे कि हम लोगों के व्यापार में जो भी आर्थिक समस्या विगत 2 वर्षों से चल रही थी और हम लोग सरकार से कोई भी विशेष राहत पैकेज नहीं प्राप्त कर पा रहे थे यह दर्जा प्राप्त होने के बाद बैंक से विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए मोबाइल व्यापारी पात्र हो गए हैं इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी, वित्त मंत्री जी, उद्योग मंत्री जी एवं पूरी सरकार को ढेर सारी बधाई,आज की मिटिंग में सचिव संजय जुमनानी,उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संदीप जयसवाल, दिलीप जयसवाल,कुमुद रंजन अग्रवाल,आशीष तुलस्यान,नईयर भाई,शम्मी भाई सहित काफी संख्या मे रिटेलर उपस्थित थे।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास