गोरखपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला समेत दो की मृत्यु
गोरखपुर,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मगहर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मृत्यु हो गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय करीब 30 किलरेमीटर दूर मगहर स्टेशन के पास कल रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला तथा युवक की मृत्यु हुयी है युवक की पहचान गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के भैसहीं गांव निवासी राम वृक्ष के रूप में हुयी है जबकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।उन्होंने बताया कि आस पास के गावों में पुलिस महिला के बारे में पता लगा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें