मायावती बोलीं आक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने का दावा करना गलत

 

लखनऊ 22 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने का दावा करना अति दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है ।

बसपा अध्यक्ष ने आज यहां जारी ट्वीट में कहा कि ऐसे मिथ्या बयान से जनता में अविश्वास पैदा हो रहा है ।उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भारत में आक्सीजन की कमी से जो अफरातफरी मची और मौते हुईं ,इससे निपटने के लिये सरकार को विदेश से भी मदद लेनी पड़ी ।ब यह दावा करना कि आक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई अत्यंत दुखद है ।

उन्होंने कहा कि आगे तीसरी लहर आई तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों को जनता के प्रति जिम्मेवार होना होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास