ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने की यूपी के कोविड प्रबंधन की तारीफ
लखनऊ, 01 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के संसद सदस्य क्रेग केली ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कोरोना प्रबंधन की तारीफ करते हुये कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है।
केली ने ट्वीट किया “ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 230 मिलियन है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट डेल्टा पर लगाम लगाई है। यूपी में आज कोरोना के दैनिक केस 182 है जबकि यूके की जनसंख्या 67 मिलियन है और दैनिक केस 20 हजार 479 हैं। ”उन्होने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए यूपी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की सलाह अनुसार प्रदेश में आइवरमेक्टिन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयोग किया इसके साथ ही डॉक्सीसाइक्लिन को भी उपचार के लिए प्रयोग में लाया गया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य था जिसने बड़े पैमाने पर रोगनिरोधी और चिकित्सीय उपयोग में आइवरमेक्टिन का प्रयोग किया। इससे पहले कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को बांबे हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट, डब्ल्यूएचओ ने भी सराहा है।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें