भिक्षा मांगने निकला पर्वतारोही,अबतक मुख्यमंत्री, सांसद,विधायक के द्वारा नही मिला आर्थिक सहयोग
पवन गुप्ता
उनवल-खजनी थाना क्षेत्र के गोरसैरा गाँव निवासी उमा सिंह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे उचीं चोटी किलिमंजारो पर 15 अगस्त के दिन सायकिल से चढ़ाई कर भारतीय झण्डा फहरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड नाम दर्ज करवा भारत देश के नाम एक कीर्तिमान स्थापित करना चाहता है ।जिसके लिए उसे 5 लाख 20 हजार की जरूरत है।उस रकम के लिए उसने माननीय मुख्यमंत्री जी,सांसद रवि किशन व अपने क्षेत्र के विधायक शीतल पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक लोगो से मिलकर आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई उसे विश्वास था कि हमारे मुखिया व प्रशासनिक अधिकारी हमारी जरूर मदत करेंगे।पर उन गड़मान्य लोगो के आश्वासन के बाद भी अबतक उसे कोई सहयोग नही मिल पाया।समय काफी नजदीक आ गया है।आर्थिक मदत नही मिलने की वजह से अब उनके हौसले पस्त होने लगे है अब उमा और उनके लोगो देश के नाम पर उमा सिंह पर्वतारोही व साइकिलिस्ट को आर्थिक सहयोग के नाम पर दर-दर भिक्षा (भीख) मांग रहे है उमा और उनके लोगो ने बताया कि अबतक
1- ग्राम प्रधान जरलही अखिलेश यादव जी 2100 रु,
2- ग्राम प्रधान कनराइ संजय यादव जी
3900रु,
3- जिला पंचायत सदस्य महुआ डाबर अधरचंद जी 2500रु,
4- पूर्व जिला पंचायत सदस्य कनराई ओम प्रकाश चौरसिया जी 4100रु,
5- अमित विक्रम पांडेय जी 5100रु आगे और भी सहयोग देंगे का आश्वासन दिया,
6-जिलापंचायत सदस्य विट्टू राय 1500रु,
7-पूर्व जिलापंचायत सदस्य मंजू सिंह जी के द्वारा 8000रु,
8-ओमप्रकाश सिंह जी द्वारा 5000रु,
9-भुसवल के प्रधान विनय सिंह ने 5000 रु सहयोग दिया
10- हरिहरपुर के प्रधान जी श्री पंच बहादुर द्वारा ₹3000 सहयोग
11- अशोक सिंह जी महुई के प्रधान द्वारा ₹10000 का सहयोग
12- नागेंद्र सिंह जी सहजनवा चेयरमैन द्वारा ₹21000 का सहयोग मिला।शेष अन्य गणमान्य लोग भी आर्थिक सहयोग देने का आस्वासन दिये है। अभी भी ₹322000 शेष है ।
अगर आप मे से भी कोई इस जाबाज की मदत करना चाहता हो तो उसकी आर्थिक मदद कर देश के नाम एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बनने में सहयोग कर सकते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें