पूर्व विधायक बसपा साथियों के साथ सपा में शामिल

 

लखनऊ,11 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक डाॅ0 धर्मपाल सिंह अपने साथियों व समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आगरा की एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक वरिष्ठ बसपा नेता डा0 सिंह के अलावा कुंवर चन्द पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ग्रामीण क्षेत्र के नेतृत्व में आगरा के तमाम प्रमुख बसपा नेता, पंचायत सदस्य, पार्षद, ग्राम प्रधान आदि ने बसपा छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में सर्वश्री सूबेदार निषाद जिला पंचायत सदस्य, सोनवीर सिंह और पूरन सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक निषाद पार्षद नगर निगम, मखेन्द्र सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रिय सभा, शिशु पाल सिंह सिकरवार जिला महामंत्री क्षत्रिय सभा आगरा आदि।

इस अवसर पर श्री यादव ने उम्मीद जताते हुए कहा कि डाॅ0 धर्मपाल सिंह और उनके साथियों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को भारी मजबूती मिलेगी। इनके सहयोग से पार्टी वर्ष 2022 के चुनावों में सरकार बनाएगी।

डाॅ0 धर्मपाल सिंह ने कहा कि वे श्री यादव के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हैं। उनके साथ श्री कुंवर चंद ने भी कहा कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास