बौखलायी भाजपा खेल तमाशों पर उतर आयी है: अखिलेश
लखनऊ 20 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक छल-कपट की सच्चाई जनता के सामने आने से बौखलाये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी लोगों के मनोरंजन के लिए अब राजनीतिक खेल तमाशों के आयोजन में उतर आए हैं। कभी भाजपा और संघ की बैठकें, कभी मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चाएं तो कभी धड़ाधड़ तबादले ये सब भाजपा की घबराहट का नतीजा ही है।उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक झूठे प्रचार में मुख्यमंत्री ने जनता की गाढ़ी कमाई फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन प्रदेश के हर शहर-देहात में आफत ही आफत है। नीति आयोग की रिपोर्ट में फिसड्डी, हर रोज बिजली कटौती, गड्ढायुक्त सड़कें, जगह-जगह जल भराव, ट्रैफिक जाम, पेयजल संकट, शिक्षा-स्वास्थ्य में दुव्र्यवस्था और प्रदूषण से राजधानी समेत हर महानगर में हाहाकार यही तो भाजपा सरकार की उपलब्धि और उल्लेखनीय देन है।
श्री योगी ने कहा कि सच तो यह है कि आज प्रदेश में नाकाम भाजपा सरकार द्वारा जनादेश की चोरी कोरोना बदइंतजामी, किसान-व्यापारी उत्पीड़न, बेकाबू मंहगाई, रिकार्ड बेरोजगारी, नौजवानों की आंखो के आगे अंधेरा यही सब तो उसकी गिनाने लायक चीजे हैं।
सपा ने जनहित के मुद्दों को लेकर पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किए तो उसको मिले अभूतपूर्व समर्थन से स्पष्ट हो गया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से आरएसएस रोक नहीं सकेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें