ओमेगा सेकी मोबिलिटी और वेलियो के बीच करार
नई दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) एंग्लियन ओमेगा समूह की कम्पनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) और ऑटोमोटिव विद्युतीकरण प्रौद्योगिकी कम्पनी वेलियो ने एक करार किया है।
करार के तहत वेलियो ओएसएम की वाहनो के लिए इलेक्ट्रिक पावरट्रेन देगी। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के मालवाहक थ्री-व्हीलर ‘‘रेज और रेजफ्राॅस्ट’’ के लिए वेलियो 48वी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सिस्टम (रेड्यूसर, इंटीग्रेटेड मोटर और इन्वर्टर) के साथ-साथ पावरट्रेन कंट्रोल यूनिट देगी। साथ ही, वेलियो के इंजीनियर ओमेगा सेकी मोबिलिटी को टेक्नोलाॅजी इंटीग्रेशन में मदद करेंगे ताकि ओमेगा सेकी मोबिलिटी तेजी से बाजार में पहुंच बनाए। वेलियो और ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने आगामी वाहन मॉडलों के लिए भी सहयोग करार किया है जो कम्पनी भारत में बनाएगी।वेलियो 48वी किफायती सिस्टम बनाने वाली अग्रणी और विश्वप्रमुख कम्पनी है। कम्पनी ने 2020 में भारत में पूरी तरह से एकीकृत कॉम्पैक्ट 48वी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सिस्टम पेश की जो छोटे परिवहन वाहनों - दुपहिया और तीन पहिया वाहनों के विद्युतीकरण के लिए है। देश में निकटतम दूरी तय करने और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए इन वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
वेलियो से करार पर हस्ताक्षर करते हुए ओमेगा सेकी मोबिलिटी के अध्यक्ष उदय नारंग ने कहा, ‘‘वेलियो से करार कर हम बहुत उत्साहित हैं। एंग्लियन ओमेगा समूह समाधान देने में विश्वास करता है। हम ने ऑटोमोटिव क्षेत्र में कदम रखा तो हमारा मुख्य लक्ष्य उत्सर्जन और कार्बन फुटप्रिंट कम करना था ताकि भावी पीढ़ियों को स्थिर भविष्य, स्वच्छ हवा और परिवहन का जिम्मेदार साधन मिले। वेलियो का पूरी दुनिया के ऑटोमोटिव उद्योग की प्रमुख कम्पनियों में नाम है। इसके साथ हमारी शानदार जोड़ी बनेगी। हम मिल कर काम करेंगे"।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें