देवरिया में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लूट व दलित एक्ट का मुकदमा दर्ज
देवरिया, 07 जुलाई,(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के एकौना थाना में रूद्रपुर के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी के खिलाफ पुलिस ने आज मारपीट, लूट तथा दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एकौना क्षेत्र के ग्राम डढ़िया निवासी तथा रूद्रपुर के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी के खिलाफ एक महिला की तहरीर पर बुधवार को एकौना थाने में घर में घुसकर मारपीट,लूट तथा एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके पांच-छह सहयोगियों पर भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।दूसरी ओर जानकारी के अनुसार भाजपा से रूद्रपुर के ब्लाक प्रमुख बने जटाशंकर द्विवेदी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के पहले ही पार्टी का दामन छोड़ कर सपा में शामिल हो गये थे। लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक आवास डढ़िया में पुलिस ने आज सुबह छापेमारी भी की थी,लेकिन वे घर पर नहीं मिले।
सूत्रों के अनुसार जटाशंकर द्विवेदी के गांव में उनके द्वारा गांव सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने की भी बात सामने आ रही है तथा इसकी भी जांच राजस्व के अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें