भाजपा को छोड़ अन्य दलों ने अनुसूचित जाति को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया: संजय गोंड
देवरिया,21 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड ने आज यहां कहा कि भाजपा को छोड़कर बाकी अन्य दलों ने अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
भाजपा पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओंं को सम्बोधित करते हुये श्री गोंड ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सबके भले के लिए काम कर रही है।अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगोंं के भलाई का काम जितना भाजपा की सरकार में हुआ है और अनुसूचित जनजाति के लोगो के विकास के लिये जितनी योजनाएं भाजपा सरकार चला रही है,उतनी किसी अन्य सरकार में नहींं किया।उन्होंने दावा किया कि भाजपा को छोड़ अन्य दलों ने अनुसूचित जनजाति को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।भाजपा की सरकार गरीबोंं को मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास,जनधन के तहत बैंक खाते,सम्पूर्ण आहार स्वस्थ परिवार को लक्ष्य मानकर भाजपा सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगोंं को मुफ्त गेंहू,चावल दे रही है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जन जाति के उत्थान के केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा बहुत सी योजनायेंं चला रही है।लेकिन विपक्षी दल लोगोंं के बीच मे भ्रम फैला रहे है,हमे उनके मंसूबे को सफल नहींं होने देना है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें