नौकायान चौकी इंचार्ज ने दिखाया दरियादिली

पवन गुप्ता


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज नौकायान चौकी के पास एक मोबाइल गिरा हुआ था वहां पर ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में शेरनी दस्ता रूबी त्रिपाठी ,सुनीता तिवारी, आरक्षी अवधेश कुमार यादव ने देखा कि एक मोबाइल गिरा हुआ है तो उन्होंने सुरक्षा पूर्वक मोबाइल को उठाकर  अपने पास रख लिया तभी उस पर एक पुरुष  का फोन आया तो उप निरीक्षक विजय कुमार ने फोन रिसीव किया और उस पुरुष ने कहा कि यह मेरा मोबाइल है मैं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करता हूं मेरा नाम उत्कर्ष कृष्ण तिवारी  है मैं बीआरडी मेडिकल कॉलेज का निवासी है आज दिनांक 18 जुलाई 2021 को तकरीबन 6:30 बजे मैं नौकायान घूमने के लिए आया था कि मेरा मोबाइल नौकायान चौकी के कुछ दूरी पर गिर गया था उप निरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आपका मोबाइल सुरक्षित है और आप आकर मोबाइल को ले जा सकते हैं उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी ने अपना मोबाइल को नौकायन चौकी इंचार्ज द्वारा सुरक्षा पूर्वक सुपुर्द किया गया  उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी ने नौकायान चौकी इंचार्ज को एवं यहां पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात सभी  लोगों को धन्यवाद दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास