सरकार ने कोरोना आपदा के मद्देनजर आपातकालीन स्वास्थ्य पैकेज की घोषणा की

 नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) सरकार ने कोरोना आपदा के मद्देनजर 23,123 करोड़ के आपातकालीन स्वास्थ्य पैकेज की घोषणा की है।

गुरुवार को यहाँ मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है। बीस हजार नए ‘आईसीयू’ बिस्तर को तैयार किया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए 23123 करोड़ का आपातकालीन स्वास्थ्य पैकेज बनाया गया है।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीकृत व्यवस्था के जरिए से कोविड का निरीक्षण किया जाएगा। अगले नौ महीनों में कोविड के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी काम करेंगे। देश के 736 जिलों में बच्चों के लिए आईसीयू बनाए जाएंगे, जिसमें 20 हजार बिस्तर होंगे। अगर कोरोना मामलों में वृद्धि होती है और 5,000 बिस्तर और 2,500 बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जाएगा। अगले नौ महीने में राज्यों में 10 हजार लीटर ऑक्सीजन स्टोरेज सिस्टम को बनाया जाएगा।

श्री मांडविया ने कहा, “जिला स्तर पर एक करोड़ दवाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कोरोना की किसी भी संभावित लहर से बचा जा सके। कोरोना के खिलाफ राज्य और केंद्र को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।”

प्रणव, उप्रेती

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास