सीईएल में ई-ऑफिस के साथ डिजिटलीकरण का शुभारंभ

 नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का डिजिटल इंडिया मिशन एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देकर देश के विकास में मदद कर रहा है।

डॉ सिंह ने आज साहिबाबाद स्थित केंद्रीय उद्यम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई-ऑफिस के उद्घाटन के साथ डिजिटलीकरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश ने कोविड -19 लॉकडाउन अवधि के दौरान डिजिटलीकरण के फल का स्वाद चखा है और डिजिटल तकनीकों के उपयोग के कारण काम बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस और डिजिटलीकरण कार्य निष्पादन की गति को तेज करेगा, पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, जवाबदेही लाएगा और कागज के कम उपयोग से कार्बन फुट प्रिंट को कम करेगा।
डॉ. सिंह ने पौधारोपण कर सीईएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने परिसर में विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों के साथ अपने परिसर को हरा और स्वच्छ रखने के लिए कंपनी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उद्योग को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए कदमों के साथ सूक्ष्म स्तर पर अपने पर्यावरण और परिवेश की देखभाल करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस संबंध में सीईएल के प्रयासों की सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास