एससी एसटी को न्याय दिलाना प्राथमिकता: पासवान
गोरखपुर 17 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मामलो में नियमानुसार कार्यवाही की जाये जिससे उनको समय से न्याय मिले।
श्री पासवान ने सर्किट हाउस मे अपर जिलाधिकारी नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के साथ बैठक करते हुये कहा कि अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति के लोगो को न्याय दिलाने के लिये प्रदेश सरकार कटिबद्व है। उन्होने निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मामलो मे नियमानुसार कार्यवाही किया जाये जिससे कि उनको समय से न्याय मिले।उन्होने कहा कि आयोग मे कार्यवाही लगने वाले समय को कम करने के लिये आयोग के अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष विभिन्न जिलों में प्रवास करके अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति के लोगो की समस्याओ और उनकी शिकायतो पर कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है जिससे लोगो का जल्द से जल्द मदद किया जा सकें।
श्री पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति के लोगो के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिये शासन एवं प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे है जिससे उनके विकास हो रहा है।
उन्होने पुलिस अधीक्षक अपराध को निर्देश दिया कि एससी/एसटी के दर्ज मामलो मे सही से कार्यवाही हो किसी गलत शिकायत पर निर्दोष व्यक्ति का उत्पीडन न होने पाये। सफाई कर्मचारियों के द्वारा हर गांव मे सफाई सुनिश्चित कराई जाये और नालियों को कवर से ढका जाये और कार्यालयो एवं थानो पर आने वाले लोगो के लिये पीने की पानी आदि की व्यवस्था भी रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें