शातिर चोर साढ़े पांच लाख रूपये समेत गिरफ्तार

 बुलंदशहर 17 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लाख 60 हजार रूपये की नकदी और हथियार बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस मामन चुंगी पर बीती रात चेकिंग कर रही थी कि सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल सवार खुर्जा से मामन रोड होते हुए बुलंदशहर आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक स्कूल के पास मोर्चाबंदी कर ली। इस बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया गया जिस पर सवार मोटरसाइकिल को पीछे मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर 560000 की नगदी, 315 बोर का देसी तमंचा कारतूस बरामद हुए।
अभियुक्त की शिनाख्त तस्लीम निवासी कुछेजा, थाना कोतवाली देहात के के रूप में हुई। उसका साथी कासिम मोटरसाइकिल समेत पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
एसएसपी ने बताया कि तस्लीम ने 23 जून को लक्ष्मी नगर स्थित व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के प्रांतीय महासचिव अनिल देशभक्त के बंद पड़े मकान से कई लाख रुपए की नगदी सोने सोने चांदी के आभूषण चोरी किए थे। बरामद 560000 में से 450000 रुपए व्यापारी नेता के घर से चोरी किए गए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास