ललित तंवर संस्कृत में शपथ लेने वाले पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बने

 अमरोहा, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर गुर्जर संस्कृत में शपथ लेने वाले पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बने।

जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने सर्वप्रथम संस्कृत में शपथ ली तो समारोह तालियों से गूंज उठा। संभवत: पश्चिम उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा संस्कृत में शपथ ली है।
शपथग्रहण में संस्कृत के मूल अनुवाद, सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा तथा अध्यक्ष के रूप में कर्तव्यों का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करुंगा“ का स्मरण किया गया। ततपश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर द्वारा उपस्थित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलायी गयी।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम, मुख्य विकास अधिकारी पूर्व सांसद अमरोहा कंवर सिंह सिंह तंवर,भाजपा विधायक धनौरा, राजीव तरारा,हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी, विधायक नौगांवा प्रतिनिधि, शिक्षक विधायक हरीसिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर समेत तमाम गणमान्यजन, एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास