जेबर एयरपोर्ट के लिए शेयरधारक समझौता

 लखनऊ , 17 जुलाई, (वार्ता) जेबर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए आज ज़्युरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल(जेड ए आई ए) एजी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएआईएल) के बीच एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अरूणवीर सिंह तथा यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नैलमैन द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। लखनऊ में हुए इस करार पर हस्ताक्षर के मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी तथा उत्तरप्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल भी मौजूद थे।
समझौते के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी होगी तथा बोर्ड के दो निदेशकों को नामांकित करने का अधिकार भी होगा।
यह शेयरधारक समझौता, उत्तरप्रदेश और एनसीआर में बहु-प्रतीक्षित एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संयुक्त रूप से प्रतिबद्ध (जेड ए आई ए) और यूपी सरकार आगामी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास कर रहे हैं। यह समझौता एयरपोर्ट की स्थापना, एयरपोर्ट के लिए सरफेस एक्सेस के सुधार, एयरपोर्ट संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं की स्थापना एवं विस्तार (जल, बिजली एवं व्यर्थजल), कानून एवं नियम व्यवस्था, एयरपोर्ट पर निगरानी तथा एयरपोर्ट के निर्माण एवं संचालन हेतु ज़रूरी अनुमोदनों के लिए राज्य सरकार के सहयोग की पुष्टि करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर, राज्य की प्रगति की दिशा में अगला कदम है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भारत में एक आधुनिक एवं विश्वस्तरीय एयरपोर्ट का बेंचमार्क होगा। यह ओद्यौगिक बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन एवं निर्यात को बढ़ावा देगा, हवाई यातायात को सुगम बनाएगा तथा राज्य में नौकरियों के अवसर उत्पन्न करेगा। यह एयरपोर्ट उत्तरप्रदेश में बहु-आयामी विकास को प्रोत्साहित कर आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास