बसपा के ब्राहम्ण सम्मेलनसे विपक्ष की नींद उड़ी:मायावती

 लखनऊ 27 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज कहा कि पार्टी के राज्य में चल रहे ब्राहम्ण सम्मेलन से विपक्ष की नींद उड़ गई है और इसे रोकने के लिये तरह तरह से हथकंडे अपनाये जा रहे हैं ।उन्होंने आज ट्वीट में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इससे सावधान रहने को कहा है ।बसपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र उनके निर्देश पर ब्राहम्ण सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं जिसे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का नाम दिया गया है । सम्मेलन के परिणाम अब तक उत्साह जनक हैं । इससे विपक्ष पूरी तरह से परेशान है ।

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद श्री मिश्र ने सम्मेलन की शुरूआत की है । सम्मेलन अंबेडकरनगर और प्रयागराज में आयोजित किया गया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास