देवरिया के रुद्रपुर में मंत्री ने किया कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ

 देवरिया,14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने आज जिले के रूद्रपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां से उन लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मदद दी जाएगी जो कोरोना का वैक्सीन लगवाने आयेंगे। सेवा ही संगठन के तहत पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना के आरम्भ से ही लोगोंं की सेवा कर रहे है। इस हेल्प डेस्क पर कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी,इसके अलावा वैक्सिनेशन के लिये आने वाले लोगोंं को जलपान,मास्क,सैनिटाइजर आदि भी कार्यकर्ताओ द्वारा दिया जायेगा।
श्री निषाद ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहांं एक ओर भाजपा के कार्यकर्ता लोगोंं की सेवा में लगे है,वही विपक्षी दल लोगों की सेवा के बजाय भ्रम फैलाने में लगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार के जनहितकारी कार्यो से विरोधी बौखलाहट में लोगोंं के बीच अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैंं।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगोंं को जनता फिर मोदी और योगी के नेतृत्व में जबाब देगी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। बहुत ही जल्द मोदी के नेतृत्व में देश मे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये भी कोरोना वैक्सीन आ जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास