मैक्स लाइफ इंश्योरेंस डिजिटल-फर्स्ट जीवन बीमा कंपनी बनने की राह
नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) जीवन बीमा का क्षेत्र परंपरागत रूप से बैंक ब्रांच वॉक-इन, एजेंटों और ग्राहकों से सीधे मिलने जुलने पर निर्भर था लेकिन अब डिजिटाइजेशन के कारण ग्राहकों के लिए बीमा लेना आसान हो गया है। ‘न्यू नॉर्मल' के कारण सभी क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा मिला है। महामारी के कारण इस बात की ज़रूरत महसूस हुई है कि प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाए और डिजिटल सेल्स फोर्स विकसित करने के साथ-साथ वर्चुअल रिलेशनशिप को बढ़ावा दिया जाए।
मैक्स लाइफ के एमडी और सीईओ प्रशांत त्रिपाठी ने यहां कहा, “मैक्स लाइफ सबसे अलग और इनोवेटिव डिजिटल संगठन के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहती है। हमने वर्तमान की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद को ज़्यादा कुशल और लचीला बनया है। हमें हमारे पहले से विकसित डिजिटल सोल्यूशंस से काफी फायदा मिला। इससे हमें बिक्री, पॉलिसी जारी करने, दावों, सर्विसिंग और वैल्यू चेन से जुड़े कामों को पूरा करने में आसानी हुई। इससे संपर्क में आए बिना पॉलिसी खरीदना और दावों का निपटान करना संभव हो पाया। आज ग्राहकों के साथ होने वाला हमारा 80 प्रतिशत लेन-देन डिजिटल है और 100 प्रतिशत पॉलिसी डिजिटल तरीके से जारी की जा रही हैं।”कोविड -19 को देखते हुए जीवन बीमा कंपनियों को चाहिए कि वे अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए बीमा जारी करने की प्रक्रिया को लचीता और आसान बनाएं। ग्राहकों की अपेक्षाओं और भविष्य की ज़रूरतों को समझते हुए मैक्स अपने उत्पादों में नए इनोवेशन कर रही है और पॉलिसी पर्सनलाइजेशन एवं कस्टमाजेशन को नया आकार दे रही है।
मैक्स लाइफ ने पिछले 15 महीनों में वित्तीय सुरक्षा से जुड़े कई तरह के उत्पाद पेश किए हैं। इनमें मैक्स लाइफ सरल जीवन बीमा, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान और मैक्स लाइफ ग्रुप सरल सुरक्षा प्लान जैसे बीमा प्लान शामिल हैं। ये प्लान सरल और समझने में आसान हैं तथा इन्हें ग्राहक अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। कोविड-19 की परिस्थितियों और ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को देखते हुए मैक्स लाइफ ने सक्रियता के साथ नए उत्पाद लॉन्च किए जिनमें क्रिटिकल इलनेस राइडर्स और ग्रुप सोल्यूशंस के साथ-साथ यूलिप ( यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस) शामिल हैं। स्वास्थ्य और इम्युनिटी पर अब काफी ध्यान दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें