थावरचंद कर्नाटक के राज्यपाल होंगे, कई राज्यपालों का तबादला

 नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला हरियाणा किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि श्री दत्तात्रेय का तबादला हिमाचल प्रदेश से हरियाणा किया है।

श्री कोविंद ने मिजोरम के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है। उनके तबादले के कारण मिजोरम में खाली हुई जगह के लिए डॉ. हरिबाबू कम्बमपटी को नियुक्त किया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्येन्द्र नारायण आर्य का तबादला त्रिपुरा किया गया है, जबकि त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस अब झारखंड के राज्यपाल का दायित्व निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नये राज्यपाल होंगे। इन सभी की नियुक्तियां और तबादले कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगे।

सुरेश, संतोष

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास