कोरोना की तीसरी लहर में भिक्षा मांगने वाले बच्चों का प्लान तैयार कर उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश
मथुरा, 27 जुलाई (वार्ता)- उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, डाॅ0 विशेष गुप्ता ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के दृष्टिगत भिक्षा मांगने वाले बच्चों का प्लान तैयार कर उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश अधिकारियों केा दिए।
मन्दिरों के प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि किसी बच्चे को कोई हानि होने से पहले उक्त व्यवस्था करने की जरूरत है।अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं को अपने आप में बदलाव लाना चाहिए उन्हें भिक्षा में पैसे न देकर भिक्षुओं को किताब, खाने का सामान, शिक्षा से संबंधित सामग्री देना चाहिए और यदि संभव हो तो बच्चों को गोद ले लेंना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को एक नया जीवन मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन भिक्षुओं को उनके परिवार वाले उनसे जबरदस्ती भिक्षा मंगवाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि समाज सेवी संस्थायें और संबंधित विभागों के अधिकारीगण मिलकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें और भिक्षा मांगने के खिलाफ हेार्डिंग्स, बैनर, स्टैण्डी, एलईडी एवं पीए सिस्टम से जागरूक करते रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें