जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए की गयी बैठक, निरस्त
पवन गुप्ता
गोरखपुर।शहर को जाम से आजादी दिलाने के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार व मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त सभागार में बैठक आहूत की थी जिससे शहर के जाम से शहरवासियों को निजात स्थाई रूप से मिल सके। पार्किंग व्यवस्था को प्रॉपर करने और गोलघर का सौंदर्यीकरण कराने के इरादे से कचहरी क्लब मैदान, जलकल बिल्डिंग का मैदान, इंदिरा बाल बिहार पार्क और बंधु सिंह पार्क में पार्किंग से जुड़ी संभावनाएं पर चर्चा होनी थी जनपद में आज ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला हो रहा था उस वजह से कुछ जिम्मेदार अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया में व्यस्त रहने के कारण बैठक में ना आने के कारण बैठक को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया अगली बैठक में सभी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहकर स्थाई यातायात व्यवस्था के समाधान हेतु बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिससे शहर वासियों को स्थाई यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने में कील का पत्थर साबित हो सके और शहर वासियों को यातायात व्यवस्था से लाभ मिल सके। अगर एडीजी जोन व मंडलायुक्त का यातायात व्यवस्था पर मिशन कामयाब हो गया तो शहर वासियों को जाम के झाम से निजात मिलना स्वाभाविक है। आज के बैठक में पहुंचने वाले प्रमुख रूप से एडीजी जोन अखिल कुमार मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह आरटीओ अनीता सिंह अपर आयुक्त अजय कांत सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें